*✍️OH MY GOD:डिप्रेशन का इलाज करा रहे शख्स ने मशरूम का पानी सुई से शरीर मे किया प्रवाहित,फिर नसों मे से उगने लगे मशरूम…*

RGHNEWS नेब्रास्का. बताया जा रहा है कि अमेरिका में रहने वाला एक 30 वर्षीय शख्समानसिक बीमारी से ग्रसित है. डिप्रेशन का इलाज करा रहे इस शख्स को डॉक्टरों ने साइकेडेलिक मशरूम खाने के लिए कहा था. बता दें कि मशरूम में साइलोसाइबिन नामका तत्व होता है जो मरीज के दिमाग को काफी शांत रखता है. शख्स ने सोचा कि मशरूम खाने से बेहतर है कि इसे सीधे नसों तक ही पहुंचा दिया जाए. इसके बाद उसने साइकेडेलिक मशरूम को उबाला और उसका पानी कॉटन के कपड़े से छाना और फिर उसे सुई से अपनी नसों में इंजेक्ट कर लिया. दो दिन के बाद उसे काफी थकान लगने लगी.डॉक्टरों ने बताया कि कुछ समय बाद ही उसने खून की उल्टियां करना शुरू कर दिया. डॉक्टरों ने जब उसकी जांच की तो पता चला कि इस शख्स ने जिस साइकेडेलिक मशरूम का पानी अपने शरीर में डाला था उसके प्रभाव से इसकी नसों में वह मशरूम पैदा हो रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक मशरूम ने उसके लीवर में घाव कर दिया था. उसके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था.डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती किया और उसके खून को तुरंत बदला गया. शरीर में बचे हुए खून से टॉक्सिन निकालने के लिए उसे अस्पताल में 22 दिन तक रखा गया. डॉक्टरों ने बताया कि उसे भले ही अब अस्पताल से घर जाने की इजाजत मिल गई हो लेकिन उसे आगे कई सालों तक एंटीबायोटिक और एक एंटीफंगल दवा खानी होगी.