*✍️पत्नी के चरित्र पर था शंका, इसलिए पति ने दरिंदगी की सारी हदे की पार….*

RGHNEWS महाकाल की नगरी उज्जैन जिले के नागदा जंक्शन कस्बे पति और उसके घरवालों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कीं. उन्होंने मिलकर महिला पर तलवार से हमला किया और उसकी नाक, जीभ और स्तन काट दिए. पुलिस ने बुधवार को ससुर व मौसी सास को गिरफ्तार कर लिया. इन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं. इस घटना को अंजाम इसलिए दिया गया क्योंकि पति को महिला के चरित्र पर शंका थी.
नागदा पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह राधाबाई को पति राजेश चंद्रवंशी, ससुर सीताराम, सास गेंदाबाई, मौसी सास कलाबाई ने कमरे में बंद किया और उस पर तलवार से हमला कर दिया. आरोपियों ने उनके मुंह में बेलन भी ठूंस दिया, ताकि वह चिल्ला नहीं पाए. इसके बाद घायल अवस्था में उनको घर के बाहर फेंक दिया.प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए. पुलिस को सूचना मिली तो राधाबाई को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया. इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में महिला का गंभीर अवस्था में उपचार चल रहा है. पुलिस ने राजेश, सीताराम, गेंदाबाई, कलाबाई के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीताराम व कलाबाई को गिरफ्तार कर लिया है.