Cg News: नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ बॉयफ्रेंड ने एक ही फंदे से लिपटकर की खुदकुशी,ये थी वजह – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ बॉयफ्रेंड ने एक ही फंदे से लिपटकर की खुदकुशी,ये थी वजह

Cg News: रायपुर में बॉयफ्रेंड ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लड़की के परिजन ने दोनों को एक कमरे में पकड़ लिया था इसके बाद उनकी बेदम पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों ने अपनी जान दे दी।

इस मामले में तिल्दा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नाबालिग लड़की के मां, चाचा और बड़े पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला शुक्रवार-शनिवार की रात का है।

क्या है पूरा मामला, जानिए

दरअसल, 18 साल का सन्नी साहू अपनी 15 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए शुक्रवार रात 9 बजे उसके घर पहुंचा। दोनों एक कमरे में घुसे थे। इस बीच लड़की के घर वालों ने उन्हें पकड़ लिया। लड़की के चाचा, बड़े पिता और मां ने कमरे के अंदर घुसकर लड़के की पिटाई की और डंडे से उसका सिर फोड़ दिया।

दोनों को कमरे में किया बंद

इस मारपीट के बाद घर वालों ने दोनों को एक कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी थी। इसके बाद वे बाहर से भी दोनों को धमकी देते हुए चिल्ला रहे थे। कमरे के अंदर बंद लड़का और लड़की घबरा गए और उन्होंने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद लड़की की मां ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुला।

दोनों एक ही फंदे पर झूल गए

देर रात तक हंगामा चलता रहा। जब अंदर से आवाज आनी बंद हो गई तो घर वाले दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। अंदर घुसते ही उन्होंने दोनों को पंखे पर एक ही फंदे से लटका हुआ पाया। दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद तिल्दा-नेवरा पुलिस को सूचना दी गई।

लड़का पहले भी जा चुका है जेल

सन्नी साहू के खिलाफ जून 2023 में नाबालिग को भगाने के मामले में केस दर्ज हुआ था। जिसे लेकर वह माना के नाबालिग संरक्षण केंद्र में करीब डेढ़ महीने बंद था। वहां से वापस आने के बाद उसका वापस नाबालिग से मिलना जुलना शुरू हो गया था।

अब घर वाले गए जेल

Cg News इस मामले के बाद पूरा परिवार तबाह हो गया। लड़की के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। अब बॉयफ्रेंड के साथ लड़की ने खुदकुशी कर ली। उकसाने के आरोप में नाबालिग की मां कृति वैष्णव, चाचा मुकेश वैष्णव और बड़े पिता चंदू वैष्णव जेल चले गए हैं। इस मामले में पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button