मनोरंजन

*✍️रविवार से लापता 15से16 वर्ष की नाबालिग लड़की का शव सोमवार को रेलवे पटरी के पास मिला है, जाने क्या है पूरा मामला…*

RGHNEWS उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मे पुलिस के अनुसार हरदुआगंज पुलिस थाने के एक गांव में रहने वाली 15 से 16 वर्ष के बीच की एक छात्रा रविवार सुबह से अपने घर से लापता थी । लापता होने के कुछ समय बाद लड़की के परिजनों को पांच लाख रूपये की फिरौती के लिये फोन आया ।अपहरणकर्ताओ ने चेतावनी दी थी कि अगर फिरौती की रकम नही दी गयी तो वह छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर देंगे ।सोमवार को उसके घर वालों पुलिस को इसकी सूचना दी और कहा कि फिरौती की रकम देने में वे असमर्थ हैं ।

सोमवार को गांधी पार्क पुलिस स्टेशन के अन्तर्गत अंबेकडकर नगर इलाके में रेलवे पटरी के निकट लड़की का शव मिलने की जानकारी मिली । बाद में उसकी पहचान पीड़ित छात्रा के रूप में हुई ।नगर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि सोमवार रात को परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है । उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम एवं हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है पुलिस को एक संदिग्ध सुसाइड नोट भी मिला है जिसकी वह जांच कर रही है । पुलिस ने बताया कि मंगलवार को डाक्टरों के एक पैनल ने लड़की का पोस्टमार्टम किया । पुलिस संदिग्ध सुसाइड नोट की भी जांच कर रही है ।आरोपियों की तलाश जारी है ।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button