मनोरंजन

*✍️प्यार में पागल लड़के ने गर्लफ्रेंड को स्मार्ट फोन देने के लिए अपने ही दोस्त की गला दबाकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार…*

RGHNEWS उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हत्या का एक मामला सामने आया है. सैंया इलाके में अपनी बहन के घर आए युवक का शव 6 जनवरी को सरसों के खेत में मिला था. हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश नहीं थी. पुलिस ने जब इस अज्ञात शव की शिनाख्त की तो उसकी पहचान जितेंद्र के रूप में हुई. आगरा के एसपी वेस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी मोनू ने अपनी गर्लफ्रेंड को मोबाइल देने के लिए एक साजिश रची. उन्होंने बताया कि प्रेमिका ने उससे पिछले दिनों टच स्क्रीन वाला अच्छा फोन मांगा था, ताकि दोनों वीडियो कॉल पर भी बातचीत कर सकें. उसके पास मोबाइल खरीदने के लिए रुपये नहीं थे.आरोपियों की फमोनू के दोस्त जितेंद्र के पास स्मार्टफोन था और मोनू जितेंद्र का मोबाइल लेना चाह रहा था. जिस वजह से मोनू ने अपने ही एक साथी को मदद के लिए अपने संग मिला लिया और बहाने से जितेंद्र को अपने साथ ले गया.मोनू और उसके साथी ने जितेंद्र को पकड़ लिया और जितेंद्र की शर्ट से गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद मृतक के नाक और मुंह में मिट्ठी डाल दी. जिससे उसकी बचने की गुंजाइश पूरी तरह से खत्म हो जाए. जब जितेंद्र के मरने की पुष्टि हो गई तो उसके बाद मोबाइल लूटकर मोनू और उसका साथी फरार हो गए. पुलिस ने मोनू और उसके साथी को गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है. गांव में मोनू की हकीकत जानने के बाद हर कोई हैरान है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button