मनोरंजन

*✍️बिस्किट लेने गई नौवीं की छात्रा को 45 साल का दुकानदार बहला-फुसलाकर घर में ले गया और फिर दुष्कर्म के मामले को अंजाम दिया, लाश छिपाने मे पत्नी ने भी की मदद…*

RGHNEWS मध्यप्रदेश:जामनिया गांव  का मामला 13 साल की बच्ची नौवीं कक्षा की छात्रा थी। गांव में ही दिलावर (45) पिता मंशाराम राजपूत किराने की दुकान करता है। अंदर ही उसका घर भी है। दुकान पर छात्रा अक्सर सामान लेने जाया करती थी। साेमवार सुबह करीब 11 बजे वह दुकान पर बिस्किट लेने पहुंची। दिलावर ने लड़की को बिस्किट दिया और बहला-फुसलाकर घर के अंदर ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने विरोध भी किया। इस पर आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट की और गला दबाकर मार डाला।

फिर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश
वारदात को दिलावर ने अपनी पत्नी किरण के साथ मिलकर अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने पत्नी के साथ ही लड़की के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। घर के कमरे में पड़े खून को भी साफ किया। लड़की के शव को बाेरे में भरकर घसीटते हुए छत पर ले गए। बालिका के कपड़ों को भी थैले में भरने की कोशिश की। इसी दौरान पड़ोसी जीवन और उसकी पत्नी ने इनकी यह करतूत देख ली। जीवन ने तुरंत लड़की के परिजन को सूचना दी। परिजन ने दिलावर के यहां आकर बेटी के बारे में पूछताछ की। पहले तो आरोपी टालमटोल करने लगा, लेकिन अंदर जाकर देखा, तो लड़की की चप्पलें और स्वेटर मिल गए। ये देख आरोपी पति-पत्नी भाग गए। लोगों ने छत पर जाकर देखा, तो बोरे में बंद लड़की की लाश पड़ी थी।

मौके पर पहुंचे एसपी

लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर धनगांव टीआई हिना डावर मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोपहर एसपी विवेक सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने परिजन को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस ने लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तुरंत टीम गठित की। देर शाम दिलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि किरण फरार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

तीन लड़कों का बाप है आरोपी

खास है कि दिलावर के तीन बेटे हैं। इनमें सबसे बड़ा लड़का 25 साल, दूसरा बेटा 22 और तीसरा बेटा 18 साल का है।

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button