*✍️घर में अगर बेटी है तो खाते में आएंगे 15,000 रुपए, जानिए कैसे?, जाने पूरी जानकारी…!!!*

RGHNEWS साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटियों के भविष्य को उज्जवल करने के लिए एक अभियान चलाये थे. उस अभियान का नाम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ था. अब इसी अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार ने एक स्कीम लांच की है. इस योजना के तहत यदि आपके घर में छोटी बच्ची जन्म लेती है या पहले से है तो आपके के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से 15 हजार सम्मान राशि आएगी. इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा.
बता दें, यदि आपके घर छोटी बच्ची है तो आपके बैंक खाते में 15,000 आने हैं. इस योजना की शुरूआत उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से की गई थी.. इस योजना के शुरूआत करने का मुख्य उद्देश्य बेटियों को आगे बढ़ाना है
इस योजना का लाभ उठाने के लिए यहाँ से करें आवेदन : –
https://mksy.up.gov.in/women_welfare/citizen/guest_login.php