Cg News: चर्चित सेक्स स्कैंडल मामले की जांच के लिए SP ने स्पेशल टीमों का किया गठन,इतने आरोपियों का नाम आया सामने – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: चर्चित सेक्स स्कैंडल मामले की जांच के लिए SP ने स्पेशल टीमों का किया गठन,इतने आरोपियों का नाम आया सामने

Cg News बलौदाबाजार। जिले में चर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में एसपी सदानंद कुमार ने एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस की पांच स्पेशल टीम बनाकर आरोपियों की धड़पकड़ शुरू करवा दी है. इसी कड़ी में नामजद आरोपियों के घरों की तलाशी के दौरान आज पुलिस ने एक आरोपी को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया है, वहीं तीन अन्य फरार आरोपी फरार है.

बलौदाबाजार एसडीओपी निधि नाग ने बताया कि सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर पांच टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश की जा रही है. वर्तमान समय में चार आरोपियों के घर की तलाशी ली गई है. जिसमें तीन फरार है. इनमें से एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है. इन आरोपियों में मोंटी मरैया, दुर्गा टंडन, पूर्व विधायक प्रतिनिधि शिरीष पांडे और महान मिश्रा का नाम सामने आया है.

Cg News एसडीओपी निधि नाग के मुताबिक, आरोपियों के गिरफ्तार होने पर उनसे पुछताछ के बाद इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों पर भी एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी, साथ ही इस कांड से पीड़ित व्यक्ति से अपील की जाती है कि वे सामने आकर मामला दर्ज कराएं, ताकि दोषियों को सजा दिलवाई जा सकें। फिलहाल घटना के बाद से और पुलिस की कार्यवाही से शहर सहित जिले में हडकंप का माहौल है. अब देखना होगा कि अभी और कितने लोगों का नाम सामने आता है.

Related Articles

Back to top button