मनोरंजन
*✍️पूर्व BJP विधायक की लोगों ने की पिटाई, छेड़खानी का आरोप…!!!*

RGHNEWS वाराणसी में बीजेपी के तीन बार विधायक रहे मायाशंकर पाठक पर छेड़खानी का आरोप लगा है। सिर्फ इतना ही नहीं उनकी चौबेपुर क्षेत्र के भगतुआ स्थित कॉलेज में कुछ लोगों ने पिटाई भी की। इसके बाद सोशल मीडिया पर रविवार को पूर्व विधायक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।
इसके बाद अब उत्तर प्रदेश के सीनियर आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने पिटाई के वीडियो को ट्वीट किया है। साथ ही उन्होनें वाराणसी पुलिस से पूर्व विधायक पर कार्रवाई की मांग भी की है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि प्रकरण की जांच चौबेपुर थाने की पुलिस को सौंपी गई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो से पता चलता है की पूर्व विधायक पर उसी के कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप लगा कर शनिवार को कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मार रहे थे।
Follow Us