देश

Crime News: 3 मासूम बेटियों के साथ फांसी के फंदे पर लटकी महिला

Crime News भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर एक महिला अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। यहां पर माँ और दो बेटियों की मौत हो चुकी है जबकि तीसरी बेटी को भोपाल रेफर किया गया है।

Crime News बता दें कि यह मामला राजधानी से लगे गुनगा थाना के रोंडिया गांव का है। मामला संदिग्ध है और पुलिस मौके पर मौजूद है, मामले की जांच में जुटी है। मृतकों में आराध्या (5 साल), श्रष्टि (डेढ़ साल) और मां संगीता (28 साल) वहीं मनु (ढाई साल) को भोपाल इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना के कारण क्या हैं इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button