मनोरंजन

*✍️सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा, बिलासपुर की रहने वाली महिला के घर पर चल रहा था देह व्यापार,2 युवतियों सहित 8 लोग पकड़ाए…*

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी जबलपुर  मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्राइम ब्रांच ने बुधवार रात को चार महीने से संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। सागर कॉलोनी में एक मकान पर दबिश देकर पुलिस ने दो युवतियां और सात युवकों को गिरफ्तार किया। सेक्स रैकेट संचालित करने वाला सरगना इंदौर का होटल संचालक है। वह किराए पर मकान लेकर सेक्स रैकेट चला रहा था। उसके खिलाफ लसूड़िया थाने में भी इसी तरह का मामला दर्ज है। पूछताछ में कुछ और खुलासा हो सकता है।

पूछताछ में पता चला कि यहां दीपेंद्र विश्वकर्मा नाम का एक आरोपी किराए पर मकान लेकर सेक्स रैकेट का संचालन कर रहा था जबकि प्रखर खरे नाम का दूसरा आरोपी बाहरी युवतियों को यहां पर देह व्यापार के लिए लाने का काम करता था। आरोपियों ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रहने वाली एक महिला का सागर कॉलोनी स्थित मकान किराए पर ले रखा था जहां वो बीते कई महीनों से सेक्स रैकेट चला रहे थे।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button