*✍️अपने Aadhaar Card के साथ भूलकर भी न करें ये काम, UIDAI ने जारी किया अलर्ट….!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी नए साल का आगाज़ होते ही UIDAI की ओर से आधार कार्ड यूजर्स के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता देते हैं कि UIDAI की ओर से ऐसा कहा गया है कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आधार से जुड़ी कोई भी जानकारी शेयर न करें। इस बारे में अलर्ट UIDAI की ओर से उसके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से ट्विट करके किया गया है।
अब आप बेहद आसान तरीके से आधार कार्ड पर अपने मोबाइल नंबर को बदल सकते हैं।
अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है, और अब आप चाहते हैं कि यह आपके आधार कार्ड में भी बदल जाए तो आपको आज हम सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं…! Aadhaar एक 12 अंकों का युनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर है जिसे भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है और यह व्यक्ति की बायोमेट्रिक जानकारी जैसे इरिस स्कैन, फिंगरप्रिंट, तथा डेमोग्राफिक जानकारी जैसे DOB और घर का पता आदि के आधार पर जारी किया जाता है।