Russia: इस देश की राजधानी मे हुआ बड़ा आतंकी हमला, अब तक 70 लोगों की मौत,100 से ज्यादा लोग घायल – RGH NEWS
देश

Russia: इस देश की राजधानी मे हुआ बड़ा आतंकी हमला, अब तक 70 लोगों की मौत,100 से ज्यादा लोग घायल

Russia  रूस की राजधानी मॉस्को में बीती शाम एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस हमले में अब तक 70 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रूस के मॉस्को क्षेत्र के क्रास्नोगोसर्क स्थित क्रोकस सिटी हॉल (कॉन्सर्ट हॉल) में शुक्रवार की शाम आतंकियों ने गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में 70 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

Russia बता दें कि, इस हमले को 5 आतंकियों ने अंजाम दिया है। हमले के बाद से पुलिस व अन्य एजेंसियां घटनास्थल के पास मौजूद हैं। साथ ही हेलीकॉप्टर के जरिए भी नजर बनाए हुए हैं। साथ ही रूसी सेना की विशेष बल की टीम भी क्रोकस सिटी हॉल पहुंच चुकी है। बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट यानी ISIS ने ली है।

Related Articles

Back to top button