मनोरंजन

*✍️8वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों को सरकार बांटेगी फ्री में इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट, देखें कितने छात्रों को मिलेगी लाभ…!!!*

 

RGHNEWS हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार 8वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट बांटना शुरू करेगी। ये प्रक्रिया अगले सेशन से शुरू होगी और करीब 8.20 लाख छात्रों को टैबलेट बांटे जाएंगे। सोमवार को सरकार की तरफ से ये घोषणा की गई। सरकार की ये कोशिश है कि छात्र स्कूल के साथ-साथ बाहर भी यानि कि घरों पर पढ़ाई में टेक्नोलॉजी की मदद ले सकें।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार की तरफ से ये जानकारी दी गई है कि इन टैबलेट्स में छात्रों के लिए सारा स्टडी मैटिरियल और किताबें पहले से ही अपलोड होंगी। ताकि छात्रों की दिलचस्पी को बढ़ाया जा सके और ऑनलाइन पढ़ाई में मदद मिले। टैबलेट वितरण की तैयारियों की समीक्षा के लिये स्कूली शिक्षा विभाग की बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल हुए।

आपको बता दें कि ये टैबलेट प्री-लोडेड ई-कंटेंट जैसे AVSAR ऐप ऑनलाइन कंटेंट, Pdf बुक्स, QR कोडेड NCERT कंटेंट, एडुसैट वीडियो, DIKSHA ऑनलाइन कंटेंट, यू-ट्यूब वीडियोज, शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए प्रश्न पत्र, शिक्षकों द्वारा तैयार प्रश्न बैंक और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी सामग्री होंगे।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button