टेक्नोलोजी

*✍️इस बैंक में मची अफरा तफरी, जब पैसा लेने के लिए पहुंचा मुर्दा, पढ़ें पूरी कहानी…!!!*

RGHNEWS पटना कहा जाता है की मृत्यु हो जाने के बाद लोग दुनिया के मोह माया से मुक्त हो जाते हैं. लेकिन पटनासिटी में आज एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहाँ अपना पैसा लेने के लिए मुर्दा ( लाश ) बैंक पहुंच गया. सुनकर आप चौंक गए होंगे. लेकिन ऐसा अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है राजधानी पटना से सटे पटना सिटी अनुमंडल के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिगरियावां गॉव स्थित केनरा बैंक शाखा में.

जहाँ सिगरियावां गॉव निवासी 55 वर्षीय महेश यादव की आज सुबह बीमारी के कारण मृत्यु हो गयी. मृत्यु के बाद उसके उसके अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों ने बैंक से उसके खाते के पैसे मांगे. लेकिन बैंक ने इनकार किया तो ग्रामीणों ने शव बैंक में जाकर रख दिया.

लगभग तीन घण्टे तक शव बैंक में पड़े रहने के बाद बैंक मैनेजर ने अपनी ओर से दस हजार देकर मामले को शांत कराया.

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button