*✍️निर्भयाकांड से भी बड़ी घटना 20 से 22 साल की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है,महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित होकर लोग सड़क पर उतरे…*

RGHNEWS रांची. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने रांची के किशोरगंज में हंगामे की घटना को स्वतःस्फूर्त घटना बताया है. उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार गिर रही कानून व्यवस्था और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित होकर लोग सड़क पर उतरे थे. हालांकि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिये.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि किशोरगंज की घटना में पुलिस द्वारा गिरफ्तार लोगों में बीजेपी के लोग भी शामिल हैं. जबकि इस मामले में सबसे पहले दोषी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. आखिर पुलिस चूक का ही ये नतीजा है कि इस तरह की घटना घटी. उन्होंने कहा कि आंदोलन करने वालों को गुंडा और गुंडागर्दी कहना गलत है. सरकार को ऐसी हरकत बंद करनी चाहिए. आज जगह-जगह रंगदारी मांगी जा रही है. जेल से लोगों को मैसेज आ रहे हैं. जबकि पुलिस कलेक्शन में लगी हुई है.
राज्य में रोजाना 5 दुष्कर्म की घटनाएं। पूर्व सीएम ने कहा कि राज्य में हर दिन 5 दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं. साहेबगंज, दुमका, ओरमांझी की घटना इसके उदाहरण हैं. ओरमांझी की घटना विभत्स के साथ-साथ दिल्ली के निर्भयाकांड से भी बड़ी घटना है. राज्य सरकार इस मामले में अपराधियों को गिरफ्तार करे, लेकिन निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए. आदिवासी मुख्यमंत्री है तो इसका मतलब ये नहीं कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म की छूट दी जाए. 6 जनवरी को राज्यभर में बीजेपी इसके खिलाफ धरना देगी.रांची के ओरमांझी इलाके के कुचचु पंचायत के जीराबर में साईं नाथ यूनिवर्सिटी के पीछे परास पतरा जंगल में गत रविवार को युवती की सिर कटी नग्न लाश बरामद हुई. युवती की उम्र 20 से 22 साल की बताई गई. आशंका है कि युवती की बलात्कार के बाद निर्मम हत्या कर दी गई