*✍️बर्ड फ्लू का बढ़ता खतरा 5 राज्यों में 85 हजार पक्षियों की मौत, जानिए आप कैसे रहें सावधान…*

RGHNEWS कोरोना महामारी के बीच अब बर्ड फ्लू की दस्तक चिंता बढ़ा रही है। अब तक हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और केरल में 84 हजार 775 पक्षियों की मौत हुई है। इनमें से हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान और केरल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है, हरियाणा और गुजरात के सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
देश में पहली बार एक ही लैब में इंसान और पक्षियों के सैम्पल जांचे जा रहे
भोपाल के आनंद नगर स्थित हाई सिक्योरिटी एनिमल डिसीज लैबोरेटरी में पांच वैज्ञानिकों की टीम पक्षियों के सैम्पल जांचने में जुटी है। यहां कोरोना के सैम्पल भी जांचे जा रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब इस लैबोरेटरी में एक ही समय में इंसान और पक्षियों के सैम्पल टेस्ट किए जा रहे हैं।
कोरोना जैसे ही बर्ड फ्लू के सिंप्टम्स
बर्ड फ्लू होने पर कफ, डायरिया, बुखार, सांस से जुड़ी दिक्कत, सिर दर्द, पेशियों में दर्द, गले में खराश, नाक बहना और बेचैनी जैसी समस्या हो सकती हैं। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
बर्ड फ्लू इतना खतरनाक क्यों है
एवियन इन्फ्लूएंजा या एवियन फ्लू को बर्ड फ्लू कहते हैं। यह मृत या जिंदा पक्षियों से इंसानों में फैल सकता है। संक्रमित पक्षी को खाने या संक्रमित पानी पीने से यह रोग फैलता है। कौए सभी जगह आसानी से पहुंच जाते हैं, इसलिए उससे सबसे ज्यादा खतरा रहता है।
बचाव के तरीके
संक्रमित पक्षियों से दूर रहें। मरे पक्षियों के पास बिल्कुल न जाएं। नॉनवेज न खाएं। अगर खाना ही है तो नॉनवेज खरीदते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें। संक्रमण वाले इलाकों में न जाएं।