श्मशान घाट की छत गिरने से अबतक 25 की मौत,अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी….

RGHNEWS दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर शहर में श्मशान घाट में हुए हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोगों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए तत्काल राहत पहुंचाने और कार्रवाई के निर्देश दिए है। ठेकेदार, नगरपालिका की कार्यपालन अधिकारी समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। हांलिक अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मीडिया रिर्पोट के अनुसार, इस मामले में सरकारी अधिकारियों और एक ठेकेदार के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है। वहीं मुरादनगर की नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी भी शामिल है। शेड को नगर पालिका ने कुछ महीने पहले ही बनवाया था। पुलिस ने एफआईआर में जूनियर इंजीनियर चंद्रपाल, आशीष, पर्यवेक्षक और ठेकेदार अजय त्यागी का भी नाम लिखा है। वहीं आईपीसी की धारा 304, 337, 338, 427, और 409 के तहत मामला दर्ज किया गया है।