मनोरंजन

*✍️युवती को फेसबुक फ्रेंड पर भरोसा करना पड़ा महंगा,फेसबुक फ्रेंड ने किया युवती से दुष्कर्म, निजी वीडियो वायरल करने का डर दिखा ऐंठी मोटी रकम…*

RGHNEWS यमुनानगर. फेसबुक पर आने वाली एक फ्रेंड रिक्वेस्ट कितनी खतरनाक हो सकती है उसकी बानगी हरियाणा के यमुनानगर में देखने को मिली. जहां एक मासूम लड़की को एक शख्स पर भरोसा करना इतना महंगा पड़ा कि उसे उसकी कीमत अपना सब कुछ लुटाकर चुकानी पड़ी. फिलहाल शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और दोनों के निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का डर दिखाकर करीब डेढ़ लाख रुपए ऐंठने वाले फेसबुक फ्रेंड को यमुनानगर पुलिस ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए पुणे से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को यमुनानगर जिला अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया.

दुष्कर्म के दौरान फेसबुक फ्रेंड बनाता था निजी वीडियो

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपने एक फेसबुक फ्रेंड पर आरोप लगाए हैं, कि उसने पहले उससे दोस्ती कर‌ नजदिकियां गांठी. फिर उसे शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान वह पीड़िता के साथ अपनी निजी वीडियो भी बनाता रहा. जब एक दिन पीड़िता को एहसास हुआ कि आरोपी उसका इस्तेमाल कर रहा है, तो उसने उसपर शादी करने का दबाव बनाया. लेकिन आरोपी फेसबुक फ्रेंड अपने शादी वाले वायदे से मुकर गया. यही नहीं उल्टा उसने पीड़िता के निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का डर बनाकर पीड़िता से करीब डेढ़ लाख रुपए भी ऐंठ लिए.पुलिस ने बाई-एयर पुणे पहुंचकर आरोपी को किया गिरफ्तार

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button