देश
Phoolon Ki Holi: फूलों की होली में उमड़ी श्रद्धालुओं का भीड़

Phoolon Ki Holi खरगोन। खरगोन की बृजधाम हवेली में फूलो से होली खेली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड उमड पड़ी। बृजधाम हवेली में बृज की तर्ज पर 40 दिन तक भगवान श्री ठाकुरजी के साथ होली खेलने की परम्परा है। वैष्णव संप्रदाय के संत यदुनाथ महोदय अहमदाबाद के खरगोन आगमन पर हवेली में 2 क्विंटल फूलो से ठाकुरजी के साथ जमकर होली खेली गई।

Phoolon Ki Holi: इस दौरान श्रद्धालुओं में फूलो से खेली गई होली में जमकर आस्था और श्रद्धा देखी गई। हर कोई श्रद्धालु भगवान के साथ होली खेलने के लिए आतुर दिखाई दिए। यहां हर वर्ष वृन्दावन में बृज के तर्ज पर होली खेली जाती है। जहां भजन-कीर्तन के साथ लोगों ने खूब होली के रस गीत का भी आनंद उठाया।



