नेता की हत्या का खुलासा, 7 लोगों ने मिलकर....पढ़े पूरी खबर – RGH NEWS
देश

नेता की हत्या का खुलासा, 7 लोगों ने मिलकर….पढ़े पूरी खबर

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में बहुजन समाज पार्टी के नेता महेंद्र गुप्ता की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक उनकी हत्या एक-दो नहीं, बल्कि सात लोगों ने मिलकर की थी। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं फरार छह लोगों की तलाश की जा रही है।

जिले के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि BSP नेता महेंद्र गुप्ता को सात आरोपियों ने मिलकर गोली मारी थी। हत्या में शामिल एक आरोपी पकड़ा गया है। वहीं छह लोग फरार है। हत्या का CCTV फूटेज भी सामने आया है।

नेता की हत्या का खुलासा, 7 लोगों ने मिलकर….पढ़े पूरी खबर

Read more: Cg News: रायपुर एसपी संतोष सिंह द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही अवैध रूप से शराब तस्करी के सिंडीकेट का भाण्डाफोड़

बता दें कि मध्य प्रदेश के छतरपुर में सागर रोड पर एक मैरिज गार्ड के पास बहुजन समाज पार्टी के नेता महेंद्र गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए छतरपुर पहुंचे थे। गोली लगने से महेंद्र गुप्ता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

 

Related Articles

Back to top button