RGHNEWS जांजगीर चांपा जांजगीर में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी है। घटना जांजगीर थाना के खोखसा रेलवे फाटक की है।
सूत्रों से जानकारी के मुताबिक घटना जांजगीर थाना क्षेत्र की है। पुलिस को 1 जनवरी की रात में सूचना मिली थी कि एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेल गाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और दोनों मृतकों की शिनाख्त की गयी।
बताया जा रहा है कि, फिलहाल इस मामले में पुलिस दोनों के परिजनो से पूछताछ कर रही है और जांच जारी है।