छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में 3 युवकों की सड़क हादसे में मौत

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार की रात सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक सवार युवक पुल से टकरा गए और नहर में जा गिरे। हादसा सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा से भोथली मार्ग के पास हुआ है।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। परिजनों ने फोटो देखकर उनकी पहचान की है, लेकिन नामों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। परिजन आएंगे, तब पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ाएगी।

बिजली पोल फिटिंग का करते थे काम

जानकारी के मुताबिक, ये युवक बिजली पोल फिटिंग का काम करते थे। भोथली गांव से राशन खरीदने के लिए तीनों युवक बाइक से सांकरा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक पुल से टकरा कर नहर में जा गिरी। इस हादसे में तीनों युवक की मौत हो गई।

CG NEWS इधर, मामले की सूचना मिलते ही सिहावा टीआई उमांकात तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस की मदद से शवों को मर्चुरी में रखवा दिया गया है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button