*✍️एक कि जान बचाने के लिए 3 युवकों ने अपनी जान गवाई, पढ़े पूरी खबर…*

RGHNEWS छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार कांस्टेबल और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवकों के शव के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। कार सवार एक युवती के जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसे अस्पताल लेकर जा रहा था। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला।जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार तीन युवक कोटा से बिलासपुर की ओर आ रहे थे। अभी वे कोटा क्षेत्र के पीपरतराई के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार जाइलो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव उछलकर दूर गिरे और उसके टुकड़े सड़क पर बिखर गए।
कोटा थाने के बाइक सवार कांस्टेबल को भी मारी टक्कर
इसके बाद अनियंत्रित होकर एक अन्य बाइक पर सवार कोटा थाने के कांस्टेबल और उनकी बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद कार रुक गई और चालक उतरकर भाग निकला। मारे गए लड़कों में लोफंदी निवासी दुर्गेश पटेल (20) और चिल्फी निवासी प्रेम भास्कर (16) शामिल है। जबकि तीसरे की पहचान नहीं हो सकी है हादसा होते देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी