मनोरंजन

*✍️ रात को लड़कियां मना रही थीं नए साल की पार्टी, पड़ोसी को नहीं आया पसंद तो फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर…*

RGHNEWS छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नए साल के जश्न में खलल पड़ गया। कुछ लड़कियां अपनी सहेली के साथ म्युजिक बजाकर पार्टी कर रही थीं, लेकिन पड़ोसी को यह 3पसंद नहीं आया। पहले तो पड़ोसी ने गाली-गलौज की। जब लड़की की मां पहुंची तो उसे बाल पकड़कर घूंसों से पीटा। इस दौरान आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर छुड़ाया। मामला 31 दिसंबर की रात मस्तुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम दर्रीघाट निवासी निभा कुर्रे अपनी सहेलियों के साथ 31 दिसंबर की देर रात पार्टी कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सोनू बर्मन वहां आ गया और म्युजिक बंद करने के लिए कहा। चिल्लाते हुए कहा कि क्यों शोर मचा रहे हो। इस पर निभा ने कहा कि आप बंद कराने वाले कौन होते हो। आरोप है कि इस पर सोनू बर्मन ने गालियां देनी शुरू कर दी।इस बीच आसपास रहने वाले रानी बंजारे, रानी मारकंडे और अनुपमा बर्मन व अन्य लोग पहुंच गए और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button