*✍️वोडाफोन आइडिया के यूजर्स ध्यान दें! कंपनी 15 जनवरी से करने जा रही है ये बड़ा बदलाव,पढ़े पूरी जानकारी…!!!*

नई दिल्ली। वोडाफोन आइडिया यूजर्स ध्यान दें! वोडाफोन आइडिया (Vi) दिल्ली में 15 जनवरी से अपनी 3G सेवाएं बंद करने जा रहा है। इस बदलाव के चलते कंपनी ने दिल्ली सर्किल में अपने ग्राहकों को मौजूदा सिम को 4G में अपग्रेड करने के लिए कहना शुरू कर दिया है। दरअसल, यह कदम वीआई कंपनी की चल रही स्पेक्ट्रम री-फार्मिंग का एक हिस्सा है जिसके तहत ऑपरेटर 4 जी सेवाओं के लिए अपने 3 जी स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल कर रहा है।
एसएमएस (SMS) से दी जा रही है जानकारी
आपको बता दें कि, बेंगलुरु और मुंबई में ये पहले ही शुरू हो चुका है।
अब दिल्ली के वोडाफोन आइडिया कस्टमर्स अपने पास के स्टोर्स पर जाकर मौजूदा सिम को 4G में अपग्रेड करना होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बदलाव के बारे में जानकारी देने के लिए Vi ने दिल्ली सर्किल के ग्राहकों को एसएमएस (SMS) भेजना शुरू कर दिया है। पब्लिकेशन ने इस मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।
नजदीकी Vi स्टोर पर जाकर बिना डॉक्यूमेंट दिए मुफ्त में कराएं सिम अपग्रेड
Vi द्वारा भेजे गए मैसेज में लिखा है कि ग्राहक अपना पुराना सिम 15 जनवरी 2021 से पहले 4G में अपग्रेड करें क्योंकि कंपनी अपने नेटवर्क को केवल 4G में अपग्रेड कर रही है। मैसेज में आगे लिखा है कि बिना डॉक्यूमेंट दिए मुफ्त सिम अपग्रेड के लिए अपने नजदीकी Vi स्टोर पर जाएं।