Cg News: छत्तीसगढ़ में आने वाले 4 दिनों में बढ़ेगी गर्मी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ में आने वाले 4 दिनों में बढ़ेगी गर्मी

​​​​​​Cg News छत्तीसगढ़ में आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दंतेवाड़ा में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 36.8 डिग्री रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 11.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया

रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। राजधानी में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

5 जिलों का तापमान 35 डिग्री के पार

प्रदेश के 5 जिलों का तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 36.8 डिग्री, बीजापुर में 36.3 डिग्री, बस्तर में 35.2 डिग्री, रायपुर में 35 डिग्री और राजनांदगांव में 35 डिग्री है।

रायपुर में बढ़ने लगा तापमान

रायपुर में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज हुआ है। दिन और रात का तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है।

सरगुजा में दिन-रात का पारा सामान्य से कम

पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से सरगुजा संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया है। सरगुजा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा। रात का तापमान 11.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं, रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।

​​​​​​Cg News शहरों में दिन का तापमान

शहर अधिकतम तापमान सामान्य से अंतर
रायपुर 35 डिग्री +1 डिग्री
रायपुर (माना) 34.6 डिग्री 0 डिग्री
बिलासपुर 33 डिग्री -1 डिग्री
अंबिकापुर 30 डिग्री -1 डिग्री
पेंड्रा 30.8 डिग्री 0 डिग्री
राजनांदगांव 35 डिग्री +4 डिग्री
जगदलपुर 35.2 डिग्री +1 डिग्री

 

 

Related Articles

Back to top button