छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
पूर्व कांग्रेस विधायक चुन्नीलाल साहू ने BJP जॉइन की

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू बीजेपी में शामिल हो गए हैं। चुन्नीलाल ने आज ही अपना इस्तीफा पीसीसी चीफ दीपक बैज को भेजा था। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
चुन्नीलाल साहू ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ‘कांग्रेस के समस्त दायित्यों और पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से रिजाइन कर दिया है। चुन्नीलाल साहू अकलतरा से 2013 में विधायक चुने गए थे। इससे पहले, विधानसभा चुनाव हार के बाद चुन्नीलाल साहू ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
2018 विधानसभा चुनाव के दौरान चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार हुई थी।




