मनोरंजन

भोजुपरी एक्ट्रेस Nidhi Jha के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, यश कुमार की दूसरी वाइफ ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

भोजुपरी एक्ट्रेस Nidhi Jha के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, यश कुमार की दूसरी वाइफ ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

भोजुपरी एक्ट्रेस Nidhi Jha के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, यश कुमार की दूसरी वाइफ ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप. शादी के डेढ़ साल बाद भोजुपरी एक्ट्रेस निधि झा और यश कुमार के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली हैं. अब कपल पेरेंट्स बनने जा रहा है. खुद एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए प्रेग्नेंसी अनाउंस की।

यश कुमार और निधि झा ने गुड न्यूज की शेयर

भोजपुरी स्टार यश कुमार और निधि झा ने कुछ तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है कि उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है. तस्वीरों में जल्द पेरेंट्स बनने वाला कपल ब्लू में ट्वीनिंग करता नजर आ रहा है. निधि और यश की ये तस्वीरें उनके बेबी शावर या मेटेरनिटी फोटोशूट की लग रही हैं. तस्वीरों में दोनों ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई है.

हाई स्लिट ब्लू गाउन पहने नजर आयी निधि झा

निधि झा इस दौरान हाई स्लिट ब्लू गाउन में काफी प्यारी लग रही हैं. वहीं पति यश ने भी अपनी बीवी के साथ ट्विनिंग की हुई है. दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं. निधि झा इन तस्वीरों में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है. तस्वीरों में निधि अपने पति यश की बाहों में खोई नजर आ रही हैं. वहीं यश भी अपनी पत्नी पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़े: खेसारी ने काजल राघवानी के साथ खूब लगाए ठुमके, वीडियो पर 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज 

बेबी बंप को किया फ्लॉन्ट 

मांग में सिंदुर भरे निधि ने अपनी इन तस्वीरों में अपने बेबी बंप को काफी फ्लॉन्ट किया है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा है- हम अपनी लव स्टोरी में एक नया चैप्टर जोड़ने जा रहे हैं. बेबी जल्द आने वाला है. उनके बेबी बंप से मालूम हो रहा है कि एक्ट्रेस अपने आखिरी महीने में हैं और जल्द ही बच्चे को जन्म दे सकती हैं.

दूसरी बार पिता बनेंगे यश

बता दें कि निधि से पहले यश ने एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ शादी रचाई थी. निधि झा ने यश कुमार से साल 2022 में की थी. निधि यश की दूसरी पत्नी हैं. निधि पहला बार मां बनने वाली हैं तो वहीं यश दूसरी बार पिता बनेंगे. अंजना से एक्टर की एक बेटी है. भले ही वो पत्नी से अलग हो गए हों लेकिन बेटी को लेकर यश अक्सर प्यार लुटाते नजर आते हैं.

ये भी पढ़े: Khesari और Amrapali का नया गाना आया सामने, दिखा भर-भरकर रोमांस, वीडियो यूट्यूब पर हुआ पॉपुलर 

Related Articles

Back to top button