मनोरंजन

*✍️छत्तीसगढ़ के इस जिले में गैंगरेप, काम दिलाने का झांसा आरोपियों ने कार में किया सामूहिक दुष्कर्म…*

RGHNEWS PRASHANT TIWARI रायपुर राजधानी से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां पर एक नाबालिग के साथ तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। तीनों आरोपियों ने पीड़िता को काम दिलाने का झांसा देकर उसके साथ बारी- बारी से गैंग रेप किया। जब इससे भी इन आरोपियों का दिल नहीं भरा तो नाबालिग के गर्भवती होने के बाद भी फिर से उसी घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद अब तीनों आरोपियों को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल घटना नया रायपुर के राखी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता नाबालिग मरौदा गांव के एक करोबारी के घर में काम करती थी। जहां पर तीनों आरोपी तरूण पाटिल, राजेश और परसराम साहू का आना जाना लगा रहता था।  इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। खुलासे के बाद पीड़िता के परिजन आरोपियों के घर पहुंचे और इसकी शिकायत की गई तो आरोपियों ने नाबालिग से शादी करने बात कहकर मामले को दबाने की कोशिश की।
इसके बाद  मामला शांत होने के बाद आरोपियों ने फोन करके पीड़िता को 24 दिसंबर को धमतरी बुलाया और अपनी कार से फिर से उसे नया रायपुर लेकर आये। यहां पर फिर से तीनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के दौरान पीड़िता गर्भवती थी। इधर आरोपियों के द्वारा बार-बार दुष्कर्म करने से नाबालिग परेशान थी, जिसके बाद उसने इस बारे में इसकी शिकातय राखी थाने में दर्ज करायी। पीड़िता की शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुये राखी पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ थाने में पाक्सो एक्ट, सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button