टेक्नोलोजी

1 January से आपकी जिंदगी में आएंगे ये 10 बदलाव,फोन में WhatsApp सपोर्ट होगा खत्म,जानें आप पर क्या होगा असर…

RGHNEWS नईदिल्ली   से ही देश भर में लागू हो जाएंगे. दूरसंचार से लेकर डिजिटल पेमेंट और आपके वाहन से जुड़े इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जिंदगी पर पड़ेगा. आइए जानते हैं साल के पहले दिन से कौन से बड़े बदलाव होने जा रहे हैं.

सरकार बिजली उपभोक्ताओं को नए साल का तोहफा दे सकती है. बिजली मंत्रालय एक जनवरी से उपभोक्ता के अधिकार के नियमों को लागू करने की तैयारी कर रहा है. इसके बाद बिजली वितरण कंपनियों को तय अवधि के अंदर उपभोक्ताओं को सेवाएं उपलब्ध करानी होंगी, ऐसा करने में अगर वो नाकाम रहती हैं तो उनसे उपभोक्ता जुर्माना वसूल सकता है. नियमों के मसौदे को कानून मंत्रालय को भेजा गया है. मंजूरी मिलने के बाद नया कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को ज्यादा कागजी कार्यवाही की जरूरत नहीं होगी. कंपनियों को शहरी क्षेत्र में सात दिन, नगर पालिका क्षेत्र में 15 और ग्रामीण क्षेत्रों में एक महीने के अंदर बिजली कनेक्शन देना होगा

WhatsApp 1 जनवरी 2021 से कुछ स्मार्टफोन में काम करना बंद कर देगा. इसमें एंड्रॉयड और आईफोन दोनों शामिल हैं. WhatsApp पुराने वर्जन के सॉफ्टवेयर को सपोर्ट नहीं करेगा. रिपोर्ट के मुताबिक iOS 9 और Android 4.0.3 ऑपरेटिंग सिस्टम से भी पुराने वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन्स पर WhatsApp काम नहीं करेगा. iPhone 4 या इससे पुराने आईफोन से भी WhatsApp का सपोर्ट खत्म किया जा सकता है. हालांकि इससे आगले वर्जन के आईफोन यानी iPhone 4s, iPhone 5s, iPhone 5C, iPhone 6, iPhone 6s में अगर पुराना सॉफ्टवेयर है तो इन्हें अपडेट किया जा सकता है. Android 4.0.3 से भी पुराने वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन्स पर WhatsApp का सपोर्ट नहीं मिलेगा.

1 जनवरी से आप कम प्रीमियम में सरल जीवन बीमा (स्टैंडर्ड टर्म प्लान) पॉलिसी खरीद सकेंगे. IRDAI ने बीमा कंपनियों को आरोग्य संजीवनी नामक स्टैंडर्ड रेगुलर हेल्थ इंश्योरेंस प्लान पेश करने के बाद एक स्टैंडर्ड टर्म लाइफ इंश्योरेंस पेश करने का निर्देश दिया है. उसी निर्देश को पालन करते हुए बीमा कंपनियां 1 जनवरी से सरल जीवन बीमा पॉलिसी लॉन्च करने जा रही हैं. नए बीमा प्लान में कम प्रीमियम में टर्म प्लान खरीदने का विकल्प मिलेगा. साथ ही सभी बीमा कंपनियों की पॉलिसी में शर्तों और कवर की राशि एक समान होगी.

गाड़ियों पर 1 जनवरी 2021 से टोल पार करने के लिए फास्टैग जरूरी होगा. बिना फास्टैग के नेशनल हाईवे टोल पार करने वाले चालकों को दोगुना चार्ज देना होगा. फिलहाल सभी टोल प्लाजा पर 80 परसेंट लाइनों को फास्टैग और 20 परसेंट लाइनों को कैश में इस्तेमाल किया जा रहा है. 1 जनवरी से सभी लाइनें फास्टैग हो जाएंगी. अपने फास्टैग अकाउंट में कम से कम 150 रुपये की राशि रखनी जरूरी होगी, नहीं तो फास्टैग को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा.

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button