छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News नक्सली हमले में फिर बीजेपी नेता की हत्या

बीजापुर में नक्सलियों ने बीजेपी नेता की हत्या कर दी है। शनिवार को नक्सलियों ने जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर धारदार हथियार से हमला किया। वे शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गांव गए हुए थे। मामला तोयनार थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, तिरुपति कटला पर गर्दन और सीने पर कई वार किए गए। हमले के बाद नक्सली मौके से भाग निकले वहीं तिरुपति कटला को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बस्तर में एक साल के अंदर अब तक 9 बीजेपी नेताओं की हत्या हुई है।

9 दिसंबर को कोमल मांझी की हुई थी हत्या

इससे पहले 9 दिसंबर को नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने BJP नेता कोमल मांझी की गला रेत कर हत्या कर दी थी। सुबह मंदिर से लौटते वक्त साधारण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने कोमल मांझी को पकड़ लिया और गला रेत दिया। नक्सलियों ने आमदई माइंस की दलाली करने का आरोप लगाया था। घटना छोटेडोंगर थाना क्षेत्र की है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button