मुख्यमंत्री श्री साय ने अमर शहीद श्री चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री श्री साय ने अमर शहीद श्री चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 26 फरवरी 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री चंद्रशेखर आजाद की 27 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अमर शहीद आजाद जी के मन में मातृभूमि की आजादी के लिए अद्भुत जुनून था। उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी लेकिन ब्रिटिश सरकार के सामने कभी घुटने नहीं टेकेे। उनकेे बलिदान ने हजारों युवाओं के भीतर क्रांति की मशाल जला दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आजाद जी की देश भक्ति और साहस आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Related Articles

Back to top button