मनोरंजन

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा…भोजपुरी फिल्मों की मशहूर कलाकार रैकेट में है शामिल,एक रात की कीमत 55 हजार लगती थी…पढ़े पूरी खबर विस्तार में

RGHNEWS  मुंबई  मुंबई में बड़े ही हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। इस सेक्स रैकेट में कई एक्ट्रेस और मॉडल भी शामिल थी। पुलिस ने भोजपुरी फिल्म की एक बड़ी एक्ट्रेस और दो मॉडल को सेक्स रैकेट में गिरफ्तार किया है इस रैकेट में कई मॉडल्स के साथ-साथ फिल्मी कलाकार भी शामिल हैं, पुलिस ने इस मामले में एक महिला दलाल को भी गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान ने कहा उनकी टीम को एक जानकारी मिली थी कि मुंबई के ईस्टर्न सबर्ब इलाके में कैसे एक सेक्स रैकेट एक्टिव है। रैकेट में मॉडल्स और अभिनेत्रियों का होता है,

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बोगस ग्राहक बनकर गिरफ्तार महिला दलाल से संपर्क स्थापित कर उससे फिल्मी जगत की कलाकार या मॉडल की डिमांड की गयी पहले तो महिला ने उसे इसके बारे में कुछ न पता होने का नाटक किया फिर कुछ दिनों बाद जब उसे उस ग्राहक पर विश्वास हुआ तो उसने पैसों की बात करना शुरू कर दिया महिला ने एक रात के लिए 55 हजार रुपये की मांग की थी, उसका कहना था कि उसके संपर्क में कई मॉडल और फिल्मी कलाकार हैं,

पूरी डील होने के बाद महिला ने बोगस ग्राहक को तीन महिला दिखाने का वादा किया जिसमें से उसे किसी एक को चुनना था। दलाल महिला ने फिर घाटकोपर का एक होटल बुक किया जहां पर वो तीन महिलाओं के साथ आयी, इन तीन महिलाओं में एक तो भोजपुरी फिल्मों की मशहूर कलाकार है, जिसमें टीवी सीरियल्स में भी काम किया है और दो मॉडल्स हैं,

जब होटल के कमरे में महिला लड़कियां दिखा रही थी, उसी समय क्राइम ब्रांच की एक टीम ने वहां पहुंच कर रेड कर दिया और तीनों महिलाओं को रेस्क्यू किया। पुलिस ने दलाल महिला को गिरफ्तार किया है। लेकिन इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड पकडे जाने से पहले ही फरार हो गया ,जिसकी तलाश जारी है ..

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button