देश
Fire in Perfume Factory: परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने से 3 मजदूर जिंदा जले

Fire in Perfume Factory: बेंगलुरु। बेंगलुरु से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने से तीन मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से पांच घायल बताए जा रहे हैं और कुछ के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
Fire in Perfume Factory: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल अल्लाबक्शा, अफरोज, रियाज, सादिक, इमरान को इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीनों मृतकों के शवों को आरआर नगर के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया है।



