PF के ब्याज दर में बढ़ोत्तरी से 7 करोड़ कर्मचारियों को हुआ फायदा , कैसे जाने
PF के ब्याज दर में बढ़ोत्तरी से 7 करोड़ कर्मचारियों को हुआ फायदा , कैसे जाने

PF के ब्याज दर में बढ़ोत्तरी से 7 करोड़ कर्मचारियों को हुआ फायदा , कैसे जाने : केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने केन्द्रीय श्रम मंंत्री भूपेन्द्र यादव के नेतृत्व में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के 2023-24 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दरों को बढ़ाने का ऐलान किया है।
PF के ब्याज दर में बढ़ोत्तरी से 7 करोड़ कर्मचारियों को हुआ फायदा , कैसे जाने
8.25 प्रतिशत बढ़ी ब्याज दर :
इससे पहले सरकार की तरफ से पीएफ खाताधारकों की जमा राशि पर ब्याज दर 2022-23 में 8.10 फीसदी से बढ़ाकर 8.15 फीसदी कर दी गई थी। ईपीएफओ ने मार्च 2022 में 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर को घटाकर 8.1 प्रतिशत कर दिया था। यह 4 दशक में सबसे कम ब्याज दर थी।
यह भी पढ़े :तगड़े माइलेज के साथ 2 लाख से भी कम कीमत में लाये Hero Mavrick 440 बाइक
केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने केन्द्रीय श्रम मंंत्री भूपेन्द्र यादव के नेतृत्व में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के 2023-24 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दरों को बढ़ाने का ऐलान किया है। नया ब्याज दर 8.25 प्रतिशत की दर से प्रभावी होगा। पहले 8.15 प्रतिशत की ब्याज दर से लोगों को फायदा मिल रहा था।
केन्द्रीय श्रममंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा ”यह कदम भारत के कार्यबल के लिए सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पीएम मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। ”
करोड़ कर्मचारियों को हुआ फायदा :
बोर्ड ने बताया कि ईपीएफ खातों की आय में बढ़ोतरी की गयी है। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में EPF खातों की आय में 17.39 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। जबकि खातों के मूल राशि में 17.97 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. यह सदस्यों के लिए स्वस्थ वित्तीय प्रदर्शन और संभावित रूप से मजबूत रिटर्न का सुझाव देता है। कहा जा रहा है कि इस बढ़ोतरी से करीब 7 करोड़ काम करने वाले लोगों को सीधा फायदा होगा।
यह भी पढ़े :Mercedes ने लॉन्च की अपनी GLA Facelift कार ,जानिए कीमत और खासियत