छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG NEWS: 6 जिलों में IPS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना…

CG NEWS: New posting of IPS officers in 6 districts.

CG NEWS रायपुर. राज्य शासन ने 6 जिलों में पुलिस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है. जारी आदेश के मुताबिक, गृह (पुलिस) विभाग ने सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, भानुप्रतापपुर, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों/ एसडीओपी की पदस्थापना की है.

read more: Raigarh News: नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने रिमांड पर पेश कर भेजा जेल……

आदेश के मुताबिक, सुकमा में 2019 बैच के आईपीएस निखिल अशोक कुमार रखेचा को अतिरिक्त पुलिस अक्षीधक की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं नारायणपुर में 2020 बैच के रॉबिन्सन गुरिया, दंतेवाड़ा में 2020 बैच के राजनाला स्मुतिक को एएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

read more: CG NEWS: कलीराम को मिली नयी ट्रायसाइकिल : किसी दूसरे का सहारा अब नहीं लेना पड़ेगा : मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

CG NEWS : भानुप्रतापपुर में 2020 बैच के संदीप कुमार पटेल को बतौर एसडीओपी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ किया गया है. वहीं कबीरधाम में 2020 बैच के विकास कुमार और मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी में 2020 बैच के मयंक गुर्जर को एएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button