Raipur News: कहा कैफे चलो, घर ले जाकर किया दुष्कर्म…NSUI नेता पर केस दर्ज

Raipur News: रायपुर: छत्तीसगढ़ NSUI के संयुक्त महासचिव निखिल बघेल के खिलाफ 20 वर्षीय छात्रा ने रायपुर में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़ित छात्रा बीबीए की पढ़ाई के साथ नीट की भी तैयारी कर रही है। शिकायत पर डीडी नगर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। वहीं, निखिल ने छात्रा के खिलाफ ब्लैकमेल करने की शिकायत की है।
पुलिस के मुताबिक, एक महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए चंगोराभाठा निवासी NSUI नेता निखिल बघेल से युवती की जान पहचान हुई थी। पीड़िता ने बताया कि वह रोज सुबह जिम जाया करती थी, जहां निखिल भी आने लगा और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोपी निखिल बघेल खुद को पूर्व मुख्यमंत्री का भतीजा भी बताता है।
Read more: भारत में लॉन्च सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक MG की Comet EV कार 10 लाख से भी कम कीमत में
अपने कैफे ले जाने के बहाने घर ले गया
पीड़िता के मुताबिक 1 फरवरी को निखिल पीड़िता को वॉट्सऐप पर मैसेज कर मिलने की जिद करने लगा। शाम करीब 7.20 बजे फोन कर कहा कि मैं जिम के नीचे खड़ा हूं, आप मिलने आ जाओ। मैं नीचे निखिल बघेल से मिलने गई, तब उसने बताया कि पास ही सुंदरनगर में उसका The Buzz नाम से कैफे है, चलो वहीं चल कर बात करते हैं।
पीड़िता का आरोप है कि, मैं निखिल पर भरोसा कर बाइक पर बैठकर चली गई। लेकिन, कैफे ना ले जाकर वह मुझे अपने घर ले गया। बोला कि मम्मी घर में हैं, तुम अंदर जाओ। फिर निखिल किचन में चाय बनाने गया। उसके बाद मुझे बेडरूम ले गया और जबरन फिजिकल रिलेशन बनाए।
उसने वादा किया कि मैं तुमसे शादी करूंगा। इसके बाद मुझे जिम के पास छोड़कर शादी में जाने की बात कहकर चला गया। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजन को दी। जिस पर डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
निखिल ने की ब्लैकमेल करने की शिकायत
वहीं, निखिल बघेल ने छात्रा पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की है। निखिल ने आवेदन में कहा है कि वह किसी भी तरह के मेडिकल टेस्ट के लिए तैयार है। छात्रा उसे ब्लैकमेल कर पैसे मांग रही थी। जब उसने पैसे देने से इनकार किया, तो रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
खुद को बताता था पूर्व CM का रिश्तेदार
Raipur News निखिल बघेल की सोशल मीडिया पर कई नेताओं के साथ तस्वीरें हैं। वह खुद को पूर्व सीएम भूपेश बघेल का भतीजा भी बताता था। निखिल राजधानी के सुंदरनगर इलाके में The Buzz नाम से एक कैफे चलाता है। एक तस्वीर में पूर्व सीएम बघेल कैफे की ओपनिंग करते दिखाई दे रहे हैं।



