छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट…पढ़े पूरी खबर

Cg News : रोहित कश्यप, मुंगेली. महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, प्रदेश में इस योजना की शुरुआत मार्च महीने से हो जाएगी. कैबिनेट में मुहर लगते ही प्रशासनिक स्तर पर तैयारी जोरों पर है.

साव ने कहा, केंद्र सरकार का अंतरिम बजट सभी वर्गों के लिए हितकारी है. विकसित भारत को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट जारी किया है.

Read more: Raigarh News: अवैध शराब पर साइबर सेल और पुसौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 125 लीटर महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

महिलाओं को मिलेगा 1000 रुपये प्रतिमाह

Cg News: छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘मोदी की गारंटी’ के तहत घोषणा पत्र में शामिल एक और योजना को मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत राज्य की विवाहित महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह यानी कि हर साल 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ निवासी विवाहित महिला, जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो, को मिलेगा. इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को भी योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button