Railway Recruitment 2024: रेलवे ने निकाली Loco Pilot में निम्न पदों की भर्ती, जानें आवदेन की अंतिम तिथि…
Railway Recruitment 2024: Railway has announced recruitment for the following posts in Loco Pilot, know the last date of application...

Railway Recruitment 2024: नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने बड़ी भर्ती का ऐलान किया है. आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलटों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिस के अनुसार रेलवे आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर 19 फरवरी की रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं एप्लीकेशन में सुधार 20 से 29 फरवरी, 2024 तक कर सकेंगे.
Read more: WhatsApp Screen Share Feature: WhatsApp पर ऐसे करें स्क्रीन शेयर फीचर का इस्तेमाल..
पदों की संख्या
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 7वें सीपीसी के भारतीय रेलवे वेतन स्तर -2 के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 5696 असिस्टेंट लोको पायलटों की भर्ती करना है.
आयु
उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2024 को 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है.
जरूरी योग्यता
मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं या एसएसएलसी के साथ एनसीवीटी/एससीवीटी से फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/मेंटेनेंस मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो और टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर और कॉइल विंडर, मैकेनिक (डीजल), हीट इंजीनियर, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक ट्रेडों में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त हो.
Read more: India GDP Growth: भारत की तेज तरक्की पर नहीं कोई खतरा, अब तक ये रहा निफ्टी का रिकॉर्ड..
आवेदन शुल्क
Railway Recruitment 2024 : आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छोड़कर सभी उम्मीदवारों को 500 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा. जो उम्मीदवार सीबीटी- चरण 1 के लिए उपस्थित होंगे, उन्हें 400 रुपये (बैंक शुल्क काटने के बाद) वापस कर दिए जाएंगे. एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक/महिला/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपये है जो सीबीटी चरण 1 परीक्षा में भाग लेने पर बैंक शुल्क काटने के बाद वापस कर दिए जाएंगे.



