टेक्नोलोजी

WhatsApp Screen Share Feature: WhatsApp पर ऐसे करें स्क्रीन शेयर फीचर का इस्तेमाल..

WhatsApp Screen Share Feature: How to use screen share feature on WhatsApp..

WhatsApp Screen Share Feature: व्हाट्सएप एक लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है जिसका इस्तेमाल दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स करते हैं. इसकी मदद से यूजर्स अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से चैट और ऑडिया-वीडियो कॉल भी कर सकते हैं. व्हाट्सए पर एक कमाल की फीचर भी है जिसकी मदद से आप वीडियो कॉल के दौरान किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अपनी स्क्रीन शेयर कर सकते हैं. यह बहुत काम का फीचर है जिसका इस्तेमाल आप किसी व्यक्ति को अपने फोन पर कुछ दिखाने या बताने के लिए कर सकते हैं. आप चाहें तो ग्रुप कॉल के दौरान भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

Read more: India GDP Growth: भारत की तेज तरक्की पर नहीं कोई खतरा, अब तक ये रहा निफ्टी का रिकॉर्ड..

WhatsApp पर स्क्रीन शेयर करने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें

 

1. उस व्यक्ति के साथ वीडियो कॉल शुरू करें जिसके साथ आप अपनी स्क्रीन शेयर करना चाहते हैं.

2. एक बार कॉल शुरू होने के बाद स्क्रीन के नीचे मिलने वाले स्क्रीन शेयर आइकन पर टैप करें.

3. यहां ‘Start Now’पर क्लिक करके आप स्क्रीन शेयर कर पाएंगे.

4. क्लिर करते ही आपके फोन की स्क्रीन उस व्यक्ति के साथ शेयर होने लगेगी जिसके साथ आप वीडियो कॉल कर रहे हैं.

5. स्क्रीन शेयर बंद करने के लिए स्क्रीन के नीचे बटन पर टैप करें.

Read more: India vs England: रवींद्र जडेजा के फैंस को लगा बड़ा झटका..

WhatsApp पर स्क्रीन शेयर करना बहुत काम का फीचर है. इसका इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं. व्हाट्सएप पर स्क्रीन शेयर फीचर का इस्तेमाल आप इन कामों के लिए कर सकते हैं.

 

1. आप अपने दोस्तों या परिवार के लोगों को अपने फोन पर कुछ दिखाने के लिए स्क्रीन शेयर कर सकते हैं. उदाहरण के लिए आप उन्हें एक नए ऐप या वेबसाइट का उपयोग करने के बारे में बता सकते हैं.

2. आप अपने साथ ऑफिस में काम करने वाले लोगों को किसी प्रॉब्लम में मदद करने के लिए स्क्रीन शेयर कर सकते हैं.

WhatsApp Screen Share Feature : 3. आप व्यक्ति को किसी प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देने के लिए स्क्रीन शेयर कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button