स्वास्थ्य

Folic Acid Deficiency: शरीर में पीलापन और दिनभर थकान? हो सकती है इस चीज की कमी, ऐसे करें दूर…

Folic Acid Deficiency: Yellowness of the body and tiredness throughout the day? There may be a shortage of this thing, remove it like this...

Folic Acid Deficiency: कम रक्त प्रवाह और ऑक्सीजन या लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या में कमी से पीलापन हो सकता है. शरीर में पीलापन आने के कई कारण हो सकते हैं. शरीर में खून की कमी के चलते भी पीलापन हो सकता है. अगर आपका शरीर भी पीला पड़ रहा है और आपको दिनभर थकान महसूस होती है तो आपके शरीर में फोलिक एसिड की कमी हो सकती है. शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हमें कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्वों की जरूरत होती है, और उन्हीं में से एक है फोलिक एसिड या फोलेट. शरीर को सेहतमंद रखने में फोलिक एसिड अहम भूमिका निभाता है. फोलिक एसिड की कमी (Folic Acid Deficiency) से शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. तो अगर आप भी इस चीज की कमी को दूर करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं.

Read more: Aaj ka Rashifal: मेष, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा सहयोग, इनको मिल सकती है निवेश में सफलता

फोलिक एसिड की कमी को दूर करने के लिए क्या खाएं- 

 

1. एवोकाडो

 

एवोकाडो में फोलिक एसिड की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है. ब्रेकफास्ट में एवोकाडो को शामिल कर फोलिक एसिड की कमी को दूर कर सकते हैं.

 

2. साबुत अनाज

 

साबुत अनाज में पर्याप्त मात्रा में फोलेट या फोलिक एसिड पाया जाता है. रोजाना साबुत अनाज के सेवन से फोलिक एसिड की कमी को दूर कर सकते हैं.

 

3. सोयाबीन

 

सोयाबीन में भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड और विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं.

4. सूजी

सूजी में पर्याप्त मात्रा में फोलिक एसिड पाया जाता है, इसका सेवन कर शरीर में फोलिक एसिड की कमी को दूर कर सकते हैं.

5. बादाम

बादाम में फोलिक एसिड, कैल्शियम, आयरन और जिंक जैसे अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. बादाम को डाइट में शामिल कर आप फोलिक एसिड की कमी को दूर कर सकते हैं.

6. चुकंदर

Folic Acid Deficiency : चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जिसे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. फोलिक एसिड की कमी को दूर करने के लिए आप चुकंदर को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button