Special Airport : इस एयरपोर्ट पर पहुंचते ही बदल जाती है दुनिया,क्या खास है इसमें – RGH NEWS
देश

Special Airport : इस एयरपोर्ट पर पहुंचते ही बदल जाती है दुनिया,क्या खास है इसमें

Special Airport : The world changes as soon as you reach this airport, what is special in it?

Special Airport :सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग एकदम चौंक जाते हैं. कुछ वीडियो तो इतने शानदार होते हैं कि, जिन्हें देखकर इंसान का मुंह खुला का खुला ही रह जाए. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वंडर फॉल देखकर आप भी चौंक जाएंगे. जी हां ये वंडरफॉल सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट का है, जिसे देखने वाले बस एकटक देखते ही रह जाते हैं. चांगी एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर इसे बनाया गया है. लंबे समय तक रेनोवेशन के बाद बीते साल नवंबर में इसे ओपन किया गया था, जिसे ऑनलाइन बहुत पसंद किया जा रहा है.

Read more: Jio plan: JIO लेकर आया इतने दिनों के रिचार्ज के साथ Netflix सब्सक्रिप्शन फ्री, जानें JIO का प्लान…

क्या खास है इसमें

वंडरफॉल की बात करें तो इसे 800 एलईडी लाइट्स से बनाया गया है. ये दो गार्डन के बीच में बहुत ही बड़ा बनाया गया है, जब आप एयरपोर्ट पर चेक-इन करके अंदर आते हो तो इसके साथ ही एक अलग दुनिया में पहुंच जाते हो. जो बहुत ही खूबसूरत है. इस वंडरफॉल को कनाडा के आर्टिस्ट जीन माइकल ब्लेस ने बनाया है. अपने इस वंडरफॉल के लिए जीन की हर तरफ तारीफ हो रही है. इसको इस तरह बनाया गया है कि, हर किसी की नजरें इस पर आकर टिक जाती हैं. ऐसा कोई नहीं है, जिसकी आंखें इसकी तरफ ना जाएं.

Read more: Cg News: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र: श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या धाम से माता शबरी की भक्ति और प्रतिक्षा का जिक्र करने पर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की ओर से व्यक्त किया आभार

Special Airport  : सोशल मीडिया पर इस वंडरफॉल की वीडियो खूब वायरल हो रही है. फैंस कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा, कूल. वहीं दूसरे ने लिखा, ये बहुत सुंदर है. लोग इसे खूब लाइक भी कर रहे हैं. चांगी एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 की बात की जाए तो ये भी बहुत खास है. इस पर रोमांच चाहने वालों के लिए कई डिजाइन बनाए गए हैं. टर्मिनल 3 अपने बटरफ्लाई गार्डन के साथ ऐसे नेचर लवर्स को भाता है, जिन्हें नेचर के बीच बहुत अच्छा लगता है.

Related Articles

Back to top button