Indian Army SSC Recruitment 2024: इंडियन आर्मी ज्वॉइन करने का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की तिथि..
Indian Army SSC Recruitment 2024: Golden opportunity to join Indian Army, know the date of application..

Indian Army SSC Recruitment 2024: इंडियन आर्मी ज्वॉइन करना चाहते हैं तो इस मौके का फायदा उठा सकते हैं. भारतीय सेना ने 63वें शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक कोर्स के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन वैकेंसी के लिए पुरुष और महिला दोनों कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन जारी हैं इसलिए जरूरी योग्यता रखते हों तो बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आपको इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – joinindianarmy.nic.in.
नोट करें जरूरी डिटेल
इन पदों पर आवेदन 23 जनवरी से हो रहे हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 फरवरी 2024 है. अंतिम तारीख का इंतजार न करें और उसके पहले ही फॉर्म भर दें. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 381 पद भरे जाएंगे. किसी भी विषय में विस्तार से जानकारी पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर सकते हैं.
Read more: World Richest Person: यह व्यक्ति बने दुनिया के नंबर वन रईस,एलन मस्क को भी पीछे छोड़ा..
कौन कर सकता है अप्लाई
इन वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने संबंधित फील्ड में इंजीनियरिंग का कोर्स किया हो. फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन शर्त ये है कि कोर्स शुरू होने के पहले उन्हें डिग्री पास करने का सर्टिफिकेट जमा करना होगा.
वैकेंसी डिटेल
एसएससी टेक मेन के लिए 350 पद हैं, एसएससी टेक वुमेन के लिए 29 पद हैं और डिफेंस पर्सोनेल की विडोज़ के लिए 2 पद हैं. कुल 381 पद भरे जाएंगे.
एज लिमिट की बात करें तो ये 20 से 27 साल के बीच होनी चाहिए. इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि 2 अक्टूबर 1997 से 1 अक्टूबर 2004 के बीच जन्में कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं.
Read more: Ollie Pope record: ओली पोप ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन..
सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की ट्रेनिंग होगी
Indian Army SSC Recruitment 2024 : जिन कैंडिडेट्स का चयन हो जाएगा उनकी ट्रेनिंग ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई में होगी. ये मेरिट में उनकी रैंक के और इंजीनियरिंग स्ट्रीम के सेलेक्शन के हिसाब से होगी. इसके साथ ही कितनी वैकेंसी उपलब्ध हैं, ये इस पर भी निर्भर करेगा. ट्रेनिंग की ड्यूरेशन 49 वीक है.



