मनोरंजन

*✍️5 दिन तक चली ‘सेक्स पार्टी…..सेक्स पार्टी’ में 300 गेस्ट हुए शामिल…. फिर क्या हुआ पढ़े पूरी खबर…!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी अमेरिका के न्यू ओरलिएन्स में हुई एक सेक्स पार्टी के बाद 41 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. नवंबर के महीने में नॉटी इन नॉलिन्स नाम के इस इवेंट में लगभग 300 लोग इकट्ठा हुए थे. इस इवेंट के सीईओ और फाउंडर बॉब हैनफोर्ड ने अपने ब्लॉग में कहा है कि उन्होंने कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए जबरदस्त इंतजाम किए थे लेकिन कहीं ना कहीं ये नाकाफी साबित हुए क्योंकि इवेंट के खत्म होने के बाद उन्हें लगातार मैसेज आ रहे थे कि लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं.

बॉब ने इस बात को लेकर बहुत अफसोस जताया है. उनके एक खास दोस्त भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. बॉब का कहना है कि अगर उनके पास समय में वापस जाकर अपना फैसला बदलने की ताकत होती तो वो कभी इस इवेंट का आयोजन नहीं कराते.

बॉब ने अपने ब्लॉग में लिखा- अगर मुझे पता होता कि ऐसा हो सकता है तो मैं कभी इस इवेंट को नहीं कराता. मुझे ये बात लगातार परेशान कर रही है और ये तब तक परेशान करती रहेगी जब तक सब कुछ पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता.  बॉब ने अपने ब्लॉग में ये भी कहा कि उन्होंने इस इवेंट के लिए कोरोना गाइडलाइन्स को फॉलो किया था और इस वायरस से बचने के लिए कड़े इंतजाम किए थे.

उन्होंने लिखा- सभी लोगों को आने से पहले कोरोना के लिए टेस्ट किया गया था.इस इवेंट के दौरान सोशल डिस्टैंसिंग का पालन किया जा रहा था, लोग लगातार मास्क लगाए हुए थे सिर्फ खाने और ड्रिंक के समय मास्क ना लगाने की अनुमति थी. सैनिटाइजेशन का इंतजाम था, इसके अलावा जो लोग हाल ही में कोरोना नेगेटिव थे उन्होंने रिस्ट बैंड पहना हुआ था. वहीं जिन लोगों की एंटीबॉडी थी उन्होंने दूसरे हाथ में रिस्ट बैंड पहना था. शहर की कोरोना गाइडलाइन्स के हिसाब से हमने अपने इवेंट में डांस फ्लोर का इंतजाम भी नहीं किया था.

बॉब ने अपने ब्लॉग में लिखा- जैसे ही हमें पता चला कि कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, हमने उनसे सवाल पूछे ताकि हम पता लगा सकें कि इस इंवेट के दौरान कौन सा वो एरिया था जो सबसे ज्यादा रिस्की हो सकता था. हमने जितने लोगों से बात की उन्होंने लगभग यही बताया कि वे पहले दो दिन बहुत सजग थे लेकिन पांच दिन चले इस इवेंट के अंत तक आते-आते लोगों ने सावधानियां बरतनी बंद कर दी थी.

बॉब ने अपने ब्लॉग में लिखा- जैसे ही हमें पता चला कि कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, हमने उनसे सवाल पूछे ताकि हम पता लगा सकें कि इस इंवेट के दौरान कौन सा वो एरिया था जो सबसे ज्यादा रिस्की हो सकता था. हमने जितने लोगों से बात की उन्होंने लगभग यही बताया कि वे पहले दो दिन बहुत सजग थे और सभी गाइडलाइन्स का पालन कर रहे थे लेकिन पांच दिन के इस इवेंट में इसके बाद लापरवाही बढ़ने लगी और आखिरी दिन आते-आते ये लोग बेपरवाह हो चले थे और शायद इसी के चलते कोरोना फैला.

वेबसाइट नोला की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार ये इवेंट पिछले सालों की तुलना में बहुत छोटा था लेकिन इसके बावजूद ये घातक साबित हुआ. साल 2019 में इस इवेंट में 2 हजार लोग शामिल हुए थे लेकिन इस बार महज 300 लोग इस इवेंट के लिए पहुंचे थे. हालांकि बॉब के अफसोस जताने के बावजूद नॉटी इन नॉलिन्स 2021 इंवेट के लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button