मनोरंजन

*✍️मंगलसूत्र-सिंदूर लेकर आया 17 साल का लड़का, क्लासरूम में की ‘शादी’, वीडियो वायरल…!!!*

 

RGHNEWS नाबालिग लड़का-लड़की के क्लासरूम में ही ‘शादी’ करने की घटना सामने आई है. क्लासरूम में शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. द हिन्दू में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 17 साल का लड़का अपने साथ मंगलसूत्र लेकर आया था और क्लासरूम में ही उसने लड़की को सिंदूर भी लगा दिया.

क्लासरूम में शादी करने का यह मामला आंध्र प्रदेश का है. पूर्वी गोदावरी जिले के राजामहेंद्रवरम में स्थित जूनियर कॉलेज में छात्र-छात्रा ने शादी की. पुलिस ने घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने चाइल्ड मैरेज एक्ट 2006 के तहत केस दर्ज किया है और उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने ‘शादी करवाई’. अधिकारियों का यह भी कहना है कि यह शादी कानूनी रूप से वैध नहीं है.

पुलिस ने चाइल्ड मैरेज एक्ट 2006 के तहत केस दर्ज किया है और उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने ‘शादी करवाई’. अधिकारियों का यह भी कहना है कि यह शादी कानूनी रूप से वैध नहीं है.

आंध्र प्रदेश महिला आयोग की चेयरपर्सन वसीरेड्डी पद्मा ने कहा है कि लड़की के पैरेंट्स ने उसे वापस घर आने की अनुमति नहीं दी. इसके बाद लड़की को वन स्टॉप सेंटर में काउंसिलिंग के लिए ले जाया गया.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button