RGHNEWS ब्रेकिंग:- एक्ट्रेस ने की आत्मदाह की कोशिश...कई फिल्मों में सहायक कलाकार के रूप में कर चुकी है काम… हालत बेहद नाजुक बड़ी खबर रायगढ़ मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

RGHNEWS ब्रेकिंग:- एक्ट्रेस ने की आत्मदाह की कोशिश…कई फिल्मों में सहायक कलाकार के रूप में कर चुकी है काम… हालत बेहद नाजुक बड़ी खबर रायगढ़ मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती…

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़ से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। एक्ट्रेस ने आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार

एक्ट्रेस का नाम पुष्पा बेहरा है, जिसे बेहद गंभीर हालत में रायगढ़ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। छत्तीसगढ़ी कई फिल्मों में को-एक्ट्रेस के तौर पर काम कर चुकी पुष्पा ने आज दोपहर बाद खुद को आग लगा ली। अभी तक की खबर के मुताबिक एक्ट्रेस की हालत बेहद गंभीर है, जिसका बर्न यूनिट में इलाज चल रहा है।

घटना जिले के चक्रधरनगर इलाके की बतायी जा रही है। घटना के बाद पड़ोसी ने पुष्पा को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया है। पुष्पा लैलूंगा की रहने वाली है, लेकिन कुछ दिन से वो रायगढ़ में ही रह रही थी। हालांकि अभी तक की पड़ताल में परिवारिक विवाद की बातें भी सामने आ रही है, लेकिन पुलिस को अभी इस मामले में कुछ पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।

डाक्टरों के मुताबिक पुष्पा बेहरा करीब 70 फीसदी जल चुकी है और उसकी स्थिति बेहद ही गंभीर बतायी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button