कार्तिक पूर्णिमा पर दीपों से जगमगा उठी जेलपारा-कयाघाट के तट.... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

कार्तिक पूर्णिमा पर दीपों से जगमगा उठी जेलपारा-कयाघाट के तट….

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। जिले की केलो नदी के ह्रदय पर जेलपारा-कयाघाट में इस साल भी कार्तिक पूर्णिमा पर्व की रौनक रही। कार्तिक पूर्णिमा जिसे देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है इसमें दीपदान का बड़ा महत्व रहता है जिसे सम्पूर्ण भारत देश मे मनाया जाता हैं, जेलपारा में भी इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। जेलपारा क्षेत्र केलो तटीय में स्थित होने के कारण इसकी रौनक दूर से देखने को मिलती है। लोगों की आस्था इस तट पर उमड़ पड़ती है इसी आस्था और विश्वास के इस उत्सव में सोमवार तड़के क्षेत्र के युवा नेता रामजाने भारद्वाज भी पहुंचे और केलो नदी में डुबकी लगाकर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ।इसके बाद युवा नेता रामजाने घाट पर स्थित महादेव मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक व विशेष पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। कार्तिक पूर्णिमा के दिन जेलपारा-कयाघाट के तट पर करीब 20 वर्षों से कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है एक दिन पूर्व से ही घाट की साफ-सफाई कर मंदिरो का रंग-रोगन किया गया ।
घाट पर नहाने आये श्रद्धालुओं के लिए चाय बिस्किट एवं खिचड़ी प्रसाद प्रदान की गई।
इस दौरान रामजाने भारद्वाज के साथ बलराज कुर्रे, विश्वजीत मण्डल, शौकिलाल चौहान, राहुल निषाद, बिरजू महंत, नानू खूंटे, विजय निराला, बादल ओगरे, विनोद, अमर सोनी, हरि, गोलू, राकेश, दुर्गेश, कृष्णा, गोलू, रवि आदि क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।
कार्यक्रम पूर्ण रूप से कोरोना काल को देखते हुए शासन के निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button