सोने के दाम इतनी ज्यादा गिरावट….. अगस्त में 56 हजार तक पहुंचे थे दाम…. जानिये अब कितनी है इसकी कीमत – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

सोने के दाम इतनी ज्यादा गिरावट….. अगस्त में 56 हजार तक पहुंचे थे दाम…. जानिये अब कितनी है इसकी कीमत

रायपुर भारतीय बाजारों में लगातार सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है. हालत ये है कि चार महीने के दौरान इसमें करीब 7 हजार से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. जबकि तीन हफ्ते के दौरान जहां सोने के प्रति 10 ग्राम दाम में 4 हजार रुपये की भारी गिरावट आई है तो वहीं सोने के प्रति किलोग्राम के दाम में 6 हजार रुपये की गिरावट आई है. 4 महीने पहले यानी अगस्त में 10 ग्राम सोने के दाम 56 हजार तक पहुंच गए थे, लेकिन अब इसकी कीमत भारतीय बाजार में 48,900 रुपये है.

सोने के दामों में गिरावट जारी

दिवाली और धनतेरस जैसे त्योहारों के बीत जाने के बाद अब इसके दामों में लगातार गिरावट का दौर जारी है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले सप्ताह सोने के मूल्य में कुल 1,475 रुपये प्रति 10 ग्राम की जबरदस्त कमी देखने को मिली. दूसरी ओर चांदी की कीमतों में 1,417 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली.

सोने के हालिया दाम

27 नवंबर को हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 143 रुपये की भाव कमी के साथ 48,829 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गई. दूसरी ओर चांदी की कीमत 191 रुपये की गिरावट के साथ 60,069 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई. जबकि, 26 नवंबर को सप्ताह के चौथे कारोबारी सत्र में यानी गुरुवार को सोने का भाव 37 रुपये की वृद्धि के साथ 48,972 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमत 69 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 60,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button