रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: कलेक्टर गोयल के निर्देश पर स्कूली बच्चों के परिवहन में प्रयुक्त 104 वाहनों की हुई जांच

Raigarh News रायगढ़ 17जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी श्री दुष्यंत रायस्त द्वारा स्कूली बच्चों के परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहनों से संबंधित मामलों को संज्ञान में लेते हुए ऐसे वाहनों की जाँच की गई। इस दौरान परिवहन विभाग की टीम ने संत टेरेसा स्कूल, संत जेवियर स्कूल, सेंट्रल स्कूल, कार्मेल स्कूल, डीपीएस स्कूल, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, डीपीएस किड्स स्कूल, इत्यादि स्कूल में प्रयुक्त 104 स्कूल बस, वैन का निरीक्षण किया।

Raigarh News
Raigarh News

Read more: Cg News: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित वृंदावन हॉल में नई दुनिया समूह द्वारा आयोजित ‘श्रीरामोत्सव- सबके राम’ कार्यक्रम में दे रहे सम्बोधन

Raigarh News: वाहनों का टैक्स भुगतान, फिटनेस नहीं होने संबंधी कमियां पायी गई। जिस पर 16 वाहनों को जप्त करते हुए कमियों को दूर करने हेतु वाहन स्वामियों, स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही कई स्कूल में बच्चो को लाने वापस छोडऩे हेतु प्रयुक्त वैन के कैटेगरी परिवर्तित कर शिक्षण संस्थान के वाहन के रुप में पंजीकृत करने हेतु सभी वैन चालको,वैन वाहन स्वामियों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button